फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Moped overturns on uprooted road, driver dies

Hardoi News: उखड़ी सड़क पर मोपेड पलटी, चालक की मौत

Fri, 03 Nov 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Moped overturns on uprooted road, driver dies
हरदोई। नयागांव-गंजजलालाबाद मार्ग पर उखड़ी सड़क पर मोपेड अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मोपेड चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के दारूकुईयां निवासी दयाराम (40) मजदूरी करते थे। बड़े भाई रामचंद्र के मुताबिक, बुधवार शाम को दयाराम मोपेड से पड़ोसी गांव लालपुर भसूड़ा जा रहे थे। रास्ते में नयागांव से गंजजलालाबाद मार्ग पर लालपुर भसूड़ा गांव के पास सड़क उखड़ी होने के कारण मोपेड अनियंत्रित होकर पलट गई। सिर के बल गिरने के कारण दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दयाराम अविवाहित थे और चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सिंह सेंगर ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



दुरुस्त होती सड़क तो शायद बच जाती जान
मृतक दयाराम के भाई रामचंद्र ने बताया कि नयागांव से गंजजलालाबाद मार्ग पिछले कई वर्ष से क्षतिग्रस्त है। गंजजलालाबाद आवागमन करने वालों की संख्या ज्यादा होने के बाद भी इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। यही सड़क आगे बिल्हौर-कटरा मार्ग से जुड़ती है। रामचंद्र का कहना है कि अगर सड़क उखड़ी न होती तो शायद भाई की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed