फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Monday jaam , all problems

सोमवार का जाम, मुश्किलें हुईं तमाम

Tue, 10 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Monday jaam , all problems

सोमवार का दिन शहर की सड़कों ही नहीं गलियों की डगर

विज्ञापन
पर भी चलने के लिए मुश्किल भरा रहा। शहर जाम के झाम में फंसकर कराहता रहा। कभी नुमाइश चौराहे पर तो कभी सिनेमा चौराहे पर तो कभी जिंदपीर चौराहा पर जाम लगता रहा।

इससे यातायात कर्मियों के साथ ही पुलिस को परेशान होना पड़ा। देर दोपहर बाद किसी तरह से शहर में यातायात कुछ कम पड़ने के साथ सामान्य हुआ। आज जाम ने लोगों को काफी परेशान किया। यातायात के साधनों के कुछ अपवादों को यदि छोड़ दें तो डग्गामार वाहन लोगों की जिंदगी के लिए काल बने हुए हैं।

जीप, टेंपो और यहां तक कि बसें तक मानक से अधिक सवारियों को लेकर चलने की होड़ में उनकी जिंदगियों से खिलवाड़ करने में कोई गुरेज तो नहीं ही करती हैं, इसके साथ आम आदमी जो स्वयं ऐसे खतरनाक सफर कर रहा,  उसे भी अपनी जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है।

शायद तभी रफ्तार के साथ आड़ी तिरछी चलने वाली मिनी बसों पर ऐसे लटक कर शायद ही कोई अपने गंतव्य पर पहुंचने का मंसूबा बना पाता हो। उध्ार, शहर में बेलगाम होकर यातायात कैसे चलता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि शहर में कई सड़कों पर यातायात नियंत्रित करने को लगाए गए प्लास्टिक के अस्थाई डिवाइडर जमींदोज हो गए।

यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर चलने वाला यातायात लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। खुलेआम आटो रिक्शा आदि पर ओवर लोडिंग होती है, पर जिम्मेदार इस ओर कार्रवाई करने से बचते रहते हैं। उध्ार, शहर कोतवाल नागेश मिश्रा ने माना कि शहर में जाम की समस्या बढ़ रही है। इस बाबत सोमवार को उन्होंने अफसरों को अवगत कराया है और वे इस ओर जरूरी कार्रवाई के प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed