फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Modi, who arrived three days before the voting

फिर वोटिंग के तीन दिन पहले आ रहे मोदी

Wed, 15 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 15 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Modi, who arrived three days before the voting
मोदी - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर वोटिंग के ठीक तीन दिन पहले आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में भी वह वोटिंग के ठीक तीन दिन पहले आए थे और भाजपा ने हरदोई व मिश्रिख सीटें जीत ली थी। तीन दिन का संयोग क्या फिर कमाल कर पाएगा। 

विज्ञापन


प्रहलाद नगरी को भगवा रंग में रंगने की जो गणित वर्ष 2014 में लेाकसभा चुनाव के दौरान भाजपाइयों ने अपनाई थी उसमें भाजपाई शत-प्रतिशत सफल रहे थे। नरेंद्र मोदी को बुलाकर लोकसभा की दोनों सीटों पर भाजपा का परचम लहराया था।
विज्ञापन


भाजपा दो साल नौ माह 25 दिन बाद एक बार फिर वही इतिहास दोहराकर जिले की आठों सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है। लोकसभा चुनाव 2014 में जिले की दोनों लोकसभा सीटों के लिए मतदान 24 अप्रैल को था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान से ठीक तीन दिन पहले नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल को आईटीआई मैदान में ऐसा संबोधन दिया कि जिले की दोनों सीटें भाजपा की झोली में आ गई।  फिर जिले के भाजपा पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में भी वही पुराना समय दोहराना चाहते हैं।


19 फरवरी को मतदान के ठीक तीन दिन पहले 16 फरवरी यानी आज नरेंद्र मोदी  जिले के  मतदाताओं के समक्ष होंगे। मतदान से पूर्व उनके जिले में तीन दिन पूर्व के संयोग को दोहराए जाने के बाद भले ही आठ सीटों का भविष्य कुछ भी क्यों न हो लेकिन भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी गदगद हैं और अपने पार्टी प्रत्याशियों के अच्छे दिन आएंगे इसका लेकर मंथन करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed