{"_id":"58a341304f1c1b110dd8454e","slug":"modi-s-convoy-will-pass-through-the-security-cordon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा घेरे से गुजरेगा मोदी का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा घेरे से गुजरेगा मोदी का काफिला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
जेल रोड पर बैरीेकेटिंग करते कर्मी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के लिए मंगलवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। वहीं एसपीजी भी हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल सीएसएन कॉलेज तक पर निगाह लगाए रही।
विज्ञापन
16 फरवरी को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएसएन की फील्ड में चुनावी जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उनके आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी दो दिन पूर्व ही जिले में पहुंच चुकी है और लगातार पुलिस लाइन से लेकर सीएसएन कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर निगाह लगाए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री के तीनों हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेंगे उसके बाद उनकी फ्लीट पुलिस से जेल रोड होते हुए कचहरी गेट के सामने से सिनेमा चौराहा, लखनऊ चुंगी से होते हुए सीएसएन कॉलेज परिसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी फ्लीट को भी सुरक्षा घेरे मेें लेने के लिए मार्ग के दोनों ओर बैरीकेडिंग कराने का निर्णय एसपीजी व आला अधिकारियों ने लिया। जिसके बाद पुलिस लाइन के बाहर से जेल रोड पर बैरीकेडिंग कराई जाने लगी।
16 फरवरी को ही दोपहर दो बजे कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सांडी में अपनी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध ने बताया कि कार्यक्रम तय है। दोपहर दो बजे उनके हेलीकॉप्टर आने का कार्यक्रम जारी हुआ है।