फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MLA madhvendra get awarded in london

लंदन में सम्मानित किए गए विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह

Thu, 28 Nov 2019 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
MLA madhvendra get awarded in london
-इलफर्ड के विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित करत - फोटो : HARDOI
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन विद्या भारती के प्रतिनिधि के रूप में इंग्लैंड की यात्रा पर गए सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का गुरुवार को इलफोर्ड के विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में अप्रवासी भारतीयों द्वारा उनको सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा में नवाचार और प्रयोग आधारित शिक्षा सहित स्वरोजगार व स्वास्थ्य के क्षेत्र के अभिनव प्रयोगों का अध्ययन करने के लिए विधायक लंदन भेजे गए हैं।
गुरुवार को इलफोर्ड में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों से संस्कार व शिक्षा प्राप्त कर भारतीय छात्रों ने देश-विदेश में भारत का नाम अनेकों बार रोशन किया है इसलिए अप्रवासी भारतीयों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे भारतीय शिक्षा व संस्कार का प्रसार करने वाली विद्या भारती से जुड़कर इसको मजबूत करने का कार्य करें।
विज्ञापन

भारत से विद्या भारती के प्रतिनिधि बनकर गए सौरभ मिश्रा ने विद्या भारती इंडो-यूके कोलैब्राइजेशन के संयोजक के तौर पर कानपुर मूल के उद्योगपति अवनीश तिवारी का नाम रखा, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लंदन के पूर्व मेयर गुरबख्श सिंह ने कहा कि यह समूह इंग्लैंड में भारतीय योग व आयुर्वेद की शिक्षा संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।
साथ ही भारत में शिक्षा का सस्ती व सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए भी सहयोग करेगा। इसमें अविनाश तिवारी को विद्या भारती इंडो यूके कालोब्रोराइजेशन का संयोजक चुना गया।

इस यात्रा के दौरान विधायक ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के प्रथम सचिव (ट्रेड) राहुल नांगरे से मुलाकात कर अप्रवासी भारतीयों के संदर्भ में चर्चा की।
अपने बीच भारतीय जनप्रतिनिधि को पाकर लंदन में रह रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनूप गुप्ता, मयंक सिंह, एसके सिंह और राम शर्मा ने स्मृति चिह्न देकर विधायक का स्वागत किया। बैठक में अप्रवासी शिक्षक, रिटायर्ड काउंसलर, वकील व शिक्षक समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed