फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mla adopt chc but no services

विधायक ने गोद ली सीएचसी में सुविधाओं का टोटा

Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
mla adopt chc but no services
हरदोई। बालामऊ विधायक के बेंहदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को गोद लेने के बाद भी इसके हालात नहीं सुधरे हैं। यहां अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन नहीं हैं। इलाके के लोगों को एक्सरे कराने के लिए 70 किलोमीटर दूर मुख्यालय आना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़ीला के बेहंदर में सीएचसी है। इसे बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने गोद लिया था। सीएचसी में पांच डॉक्टर, तीन फार्मासिस्ट, छह स्टॉफ नर्स, दो लैब टेक्नीशियन तैनात हैं। इलाके के 90 हजार लोग सीएचसी पर निर्भर है। ओपीडी में औसतन 300 मरीज रोजाना परामर्श लेने पहुंचते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक प्रतिदिन एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए 20-25 मरीज आ रहे हैं। आलम यह है कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन नहीं हैं। ऐसे में 70 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाने की मजबूरी है।
विज्ञापन

ीएचसी में एक्सरे मशीन नहीं है। जिसके कारण मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने व टेक्नीशियन की तैनाती, जर्जर आवासों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। -डॉ. शैलेंद्र शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक, बेहंदर
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर आवास में रहने पर मजबूर कर्मचारी
कर्मचारियों ने बताया कि सीएचसी में बने आवास जर्जर हो चुके हैं। बरसात में छत टपकने से परेशानी होती है। आवास की छत का प्लास्टर गिर रहा है। जान जोखिम में डालकर रहने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed