{"_id":"5fe385a48ebc3e3db6082566","slug":"missing-young-man-deadbody-found-hardoi-news-knp6017455102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता युवक का शव मिला
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के बक्शी का पुरवा में तीन दिन से लापता युवक का शव गंगा नदी में उतराता मिला। मृतक के गले में चोटों के निशान मिले हैं। शव को लेकर काफी देर तक कन्नौज और बिलग्राम कोतवाली पुलिस के बीच विवाद बना रहा।
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी सुंदर राठौर (40) पुत्र फुक्का बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गंगा के पार बक्शी का पुरवा में रहता था। यहीं रहकर वह चौकीदारी करता था।
तीन दिन से वह लापता था। बुधवार दोपहर दो बजे सुंदर का शव गांव में गंगा में उतराता मिला। सूचना पर बिलग्राम कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ बिलग्राम विशाल यादव के मुताबिक जहां शव मिला है, वह इलाका कन्नौज की सीमा में आता है। कन्नौज पुलिस को सूचना दी गई है। देर शाम पहुंची कन्नौज पुलिस ने कुछ देर तक सीमा विवाद में मामला उलझाए रखा और फिर शव लेकर कन्नौज चली गई।