{"_id":"616b16c6b4ed215b2b4abb82","slug":"missing-old-person-skeleton-found-hardoi-news-knp658569797","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से लापता वृद्ध का कंकाल जंगल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से लापता वृद्ध का कंकाल जंगल में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। दो माह से लापता वृद्ध का कंकाल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में महलवा जंगल में मिला। परिजनों ने शर्ट और चप्पलों से वृद्ध की शिनाख्त की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवमनपुर निवासी ओमप्रकाश (65) अविवाहित था। वह गांव में रहकर लोगों के मवेशी चराता था। दो माह पूर्व ओमप्रकाश घर से मवेशी चराने निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। शुक्रवार को कुछ ग्रामीण गांव से थोड़ी दूर महलवा जंगल में गए तो वहां पेड़ से गमछे से कुछ हड्डियां लटकती देखकर उनके होश उड़ गए।श्
पेड़ के नीचे चप्पल रखीं थीं और वहीं नीली शर्ट भी पड़ी थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। वहां पहुंचे देवमनपुर निवासी अजय पाल ने शर्ट और चप्पलों से कंकाल की शिनाख्त अपने भाई ओमप्रकाश के रूप में की। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और कई बार घर से 10-10 दिन के लिए चला जाता था। जंगल मेें जहां कंकाल मिला है, वहां किसी का आना-जाना नहीं है, इसलिए घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी।