{"_id":"621a6e0feb8fdb4d7141b56b","slug":"missing-farmer-s-body-found-buried-in-a-pile-of-stubble-hardoi-news-knp682777341","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का पराली के ढेर में दबा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किसान का पराली के ढेर में दबा मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैजना में 23 फरवरी से लापता किसान का शव चौथे दिन गांव के दक्षिण दिशा में खेत में लगे पराली के ढेर में दबा मिला। मृतक के सिर में चोट व गले में रगड़ के निशान थे।
परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या कर शव ढेर में दबाने का आरोप लगाया है। बेटे ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैजना निवासी रामप्रकाश यादव (50) खेतीबाड़ी करते थे। 23 फरवरी को मतदान के लिए जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार की दोपहर गांव के दक्षिण खेतों तरफ गए ग्रामीणों को ऋषीपाल के खेत में लगे पराली के ढेर से बदबू आनी महसूस हुई। जिस पर ग्रामीणों ने पराली हटाकर देखा तो रामप्रकाश का शव दबा मिला।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मृतक के बेटे राजेश के मुताबिक, पिता के सिर पर चोट व गले में रगड़ का निशान थे। बेटे ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या कर शव पराली के ढेर में दबाने का आरोप लगाया है।
मृतक के परिवार में चार बेटे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।