फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minority Morcha: Riyaz appointed State General Secretary, Suhana as Treasurer

अल्पसंख्यक मोर्चा : रियाज बने प्रदेश महामंत्री, सुहाना कोषाध्यक्ष

Thu, 29 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minority Morcha: Riyaz appointed State General Secretary, Suhana as Treasurer
फोटो-सुहाना जैन। स्रोत स्वयं - फोटो : सांकेतिक
हरदोई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के दो नेताओं को शामिल किया गया है। सुरसा निवासी रियाज अहमद अलवी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह शहर की रहने वालीं सुहाना जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार रात जारी हुई सूची में दोनों के नाम आने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनाए गए रियाज अहमद अलवी अभी तक अल्पसंख्यक मोर्चा की ही प्रदेश कार्य समिति के सदस्य थे। पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है। इसी तरह कोषाध्यक्ष बनाई गईं सुहाना जैन पिछले लगभग पांच साल से भाजपा में सक्रिय हैं। वह वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के जरिये जरूरतमंदों और खासतौर पर दिव्यांगजनों की मदद के लिए कार्य करती हैं। प्रतिष्ठित व्यापारी सुमत जैन की बहू और समक्ष जैन की पत्नी सुहाना जैन सामाजिक और धार्मिक कार्याें में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करती हैं।
विज्ञापन

-------------
महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री बनीं श्वेता, शोभना को भी जगह
हरदोई। भाजपा महिला मोर्चा की अवध क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार शाम कर दी गई। इस कार्यकारिणी में भी हरदोई की दो कार्यकर्ताओं को जगह मिली। श्वेता अग्निहोत्री को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है जबकि शोभना सिंह को क्षेत्रीय सह संयोजक (सोशल मीडिया) बनाया गया है। अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह की ओर से जारी कार्यकारिणी में कुल 47 नेताओं को स्थान मिला है। 10 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 10 मंत्री के अलावा कार्य समिति सदस्य, मीडिया संयोजक, सह संयोजक आदि शामिल हैं।

फोटो-सुहाना जैन। स्रोत स्वयं

फोटो-सुहाना जैन। स्रोत स्वयं- फोटो : सांकेतिक

फोटो-सुहाना जैन। स्रोत स्वयं

फोटो-सुहाना जैन। स्रोत स्वयं- फोटो : सांकेतिक

फोटो-सुहाना जैन। स्रोत स्वयं

फोटो-सुहाना जैन। स्रोत स्वयं- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed