फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ministers accused of contempt vote

मंत्रियों पर अवमानना का आरोप लगा ज्ञापन

Sat, 19 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sat, 19 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ministers accused of contempt vote

सपा मंत्रियों द्वारा न्यायालय के प्रति अवमानना किए

विज्ञापन
जाने का आरोप लगाकर जनहित एकता मंच के पदाधिकारियों और वकीलों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

तहसील शाहाबाद अध्यक्ष देवेश कुमार मिश्र ने ज्ञापन देने से पूर्व कहा कि सपा के मंत्रियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षामित्र प्रकरण में निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। जिस प्रकार शिक्षामित्रों के प्रति अपना एकपक्षीय रुझान बनाया है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि इन दिनों में ही सपा विधायक व मंत्रियों द्वारा न्यायालय के लिए अपशब्दों का प्रयोग आम नागरिकों के बीच किया गया, जिससे समाज में एक गलत संदेश प्रसारित हो रहा है।

जिससे नागरिकों में भी न्यायालय के प्रति अवहेलना का भाव उत्पन्न हो रहा है। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह को ज्ञापन सौंपकर पदाधिकारियों और वकीलों ने न्यायालय के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर विनीत शर्मा, कुलभूषण शुक्ला, योगेंद्र कुमार मिश्र, सिंह जीत कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, संजय सिंह, शिव सागर और विवेक कुमार कश्यप आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed