{"_id":"8b39d7ba878451ecd08837092001aa41","slug":"minister-s-effigy-was-burnt-opposition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का पुतला फूंक किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का पुतला फूंक किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के के पत्रकार जगेंद्र की हत्या के मामले
विज्ञापन
में आरोपी प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज
पत्रकारों ने मंगलवार को जुलूस निकाल धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान खफा
पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले अनुराग अस्थाना, अमित मौर्या, राजेश गुप्ता, मोहम्मद आकिल, मुईन साबरी, वसीम अहमद सिद्दीकी समेत ब्लाक स्तरीय पत्रकार पुरानी तहसील परिसर पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने के बाद जुलूस निकाल बस स्टैंड चौराहे तक पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने मृतक पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उसके परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजीव सिंह को सौंपा। उधर, सवायजपुर में पत्रकारों ने जुलूस निकाल राज्यमंत्री का पुतला फूंका और गवर्नर को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपा।
इस दौरान आरोपी राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेता माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर जेपी अग्निहोत्री, अनुराग गुप्ता, भंवर पाल सिंह, शिवाकांत बाजपेयी, जनार्दन मिश्रा आदि मौजूद थे।