{"_id":"e81f40b558ac034ad0f91b8060468476","slug":"minister-distributed-pension-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने बांटे पेंशन के परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने बांटे पेंशन के परिचय पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन सरकार की छोटी मदद है जिसे मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उन लोगों को दिया है जो दवा,भोजन खरीदने, परीक्षा की फीस भरने के लिए दूसरे के सामने हाथ फैलाकर कड़वा घूंट पी जाते हैं। उनके लिए समाजवादी पेंशन आत्मसम्मान का प्रतीक है। समाजवादी पेंशन लोगों के काम आएगी और उनका रास्ता नहीं रूकने देगी।
विज्ञापन
व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र ने बुधवार को सीएसएन कालेज में समाजवादी पेंशन वितरण के दौरान यह बात कही। कहा आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर नियमित टीकाकरण कराने, साक्षरता मिशन तथा कौशल विकास मिशन से जुड़ने पर समाजवादी पेंशन में 50 रूपये की वृद्धि 750 रूपये तक होगी।
विज्ञापन
हरदोई महोत्सव के मंच पर समाजवादी पेंशन योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को परिचय पत्रों का वितरण किया गया। जनपद के पांच विकास खंडों के 17 समग्र ग्रामों से बुलाए गए 500 लाभार्थियों को परिचय पत्र दिए गए।
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना के परिचय पत्र वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा समाजवादी पेंशन योजना देश की सबसे बड़ी योजना है जिसमें 40 लाख परिवारों को लाभान्वित किया जाना है।
जिले में भी 80914 लोगों को पेंशन खातों में भेजी जाएगी। पेंशन का सदुपयोग करें।जिस दिन यह पैसा लोगों की जरूरतों के काम आ जाएगा उस दिन सरकार का मकसद कामयाब हो जाएगा।
उन्होंने लोगाें को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताआें और अधिकारियों को समाज के हर क्षेत्र व एरिया में जाकर लोगों को योजना से जोड़ने की अपील की। प्रभारी मंत्री ने मंच से सुरसा ब्लाक की 20 लाभार्थियों को योजना का परिचय पत्र दिया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा सरकार ने चुनाव से पहले से जो घोषणा पत्र जारी किया था उसके अनुसार योजनाओं को पूरा किया जा रहा है।
सीमित संसाधनों से योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आठ माह के बावजूद अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ। छह माह तक तो प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर ही रहे और अब कालाधन, महंगाई पर यू-टर्न ले लिया।
व्यापारियों पर कालाबाजारी का आरोप धारा 3/7 लागू की गई। केंद्र सरकार तो आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। लेकिन 2017 के चुनाव में जनता केंद्र सरकार को सबक सिखाएगी। विधायक बाबू खां ने कहा िसरकार समाजवादी पेंशन योजना काफी पहले ही लागू करना चाह रही थी लेकिन अब यह साकार हो गया। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि सरकार ने गरीबों को बड़ी राहत दी है। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने आभार जताया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी आरएनएस यादव, अपर जिलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम में राज्य एससी/एसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह,जिला विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार, एडी मत्स्य बृजेश हलवाई, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सपा महासचिव वीरे यादव, उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, सूरज वर्मा आदि मौजूद रहे।