फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minimum Mercury also Daya havoc

न्यूनतम पारे ने भी ढाया कहर

Fri, 12 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 12 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Minimum Mercury also Daya havoc
सूरज के कड़क तेवरों ने पिछले काफी दिनों से जनजीवन पूरी तरह से अस्त
विज्ञापन
व्यस्त कर रखा है। दिन की गर्माहट के बाद जहां लोगाें को रात में कुछ सुकून मिलता था, वहीं अब रातों ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचे रात में पारे ने अब लोगों का पूरी तरह से सकून छीन लिया है।

और तो और लोगों को रुलाने में पछुआ भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से 43 से 45 डिग्री के आसपास चल रहे पारे से तपती दोपहरी से परेशान रहे लोगों को गुरुवार के दिन भी कोई खास राहत मिलती नहीं दिखाई दी।

कुछ देरी की बदली छाने के बाद पारा एक दो डिग्री नीचे तो आया पर दस किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवाओं ने वातावरण में उमस बना दी। जिससे लोग उमस से परेशान हुए। बदली छाए रहने से पारा गिरकर 42 डिग्री पर आ गया, पर पछुआ हवाओं से बनी उमस से लोग देर शाम तक पसीना पसीना रहे।

ज्ञात हो कि तपती दोपहरी से परेशान लोग अब बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं, पर बारिश नहीं हो रही है। इस बाबत मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसमें रात का तापमान पिछले दिनों की अपेक्षा प्रतिदिन बढ़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed