{"_id":"57d6f5a74f1c1bb53dd474b5","slug":"mini-bus-upturned-16-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस पलटी, 16 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस पलटी, 16 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे पर इकनौरा गांव के पास सोमवार को प्राइवेट बस पलटने से 16 लोग घायल हो गए। बस में 40 सवारियां बैठी थी। इकनौरा गांव के सामने हाईवे पर आए बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक से अनियंत्रित होकर बस पलटी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर नौ लोगों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा से सोमवार को लगभग चार बजे प्राइवेट मिनी बस में हरदोई आ रही थी। रास्ते में कटरा बिल्हौर हाईवे पर इकनौरा गांव के सामने रोड पर अचानक एक बच्चा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का बस से नियंत्रण छूट गया। बस में सवार फर्रुखाबाद निवासी वीरू (5) पुत्र संतराम, रामवीर (25), वीरेश(36), रामकरन (46), रामकृपाल (35), हरपालपुर थाना के महसूलापुर गंाव निवासी मुुस्कान (20) पत्नी नसरुददीन, सैयदपुरवा गांव निवासी अंशुल (5) पुत्र सुशील, लमकन गांव निवासी तारावती (28) पत्नी राकेश, ज्यूरी चन्द्रमपुर निवासी हवीब शाह (55), सांडी कस्बा निवासी राजकुमार(10) पुत्र रामसुमित, लज्जावती (35) पत्नी रामसहाय, सावित्री (58) पत्नी श्रीराम, सुरसा कस्बा निवासी सर्वेश (28), बिलग्राम की सुनीता(32) पत्नी शिवकरन घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन एंबुलेंस से घायलों की सीएचसी भिजवाया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया था। अभी उनको इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन