{"_id":"5fe2676553a092f391024a471e478fd7","slug":"millions-of-fire-damage-to-the-fabric-store-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बाबा मंदिर के निकट रहने वाले मुन्ना की सदर बाजार में कपड़े की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए।
रात में अचानक उनकी दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने उनको सूचना दी। इस पर वह दुकान पहुंचे और फायर ब्रिगेड को फोन से सूचना दी।
इसी बीच दुकान को खोल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मुन्ना ने बताया कि इस घटना में दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन