{"_id":"5d2f69378ebc3e6cc7689fc7","slug":"mid-election-manoj-kumari-would-be-bjp-candidate-hardoi-news-knp5021109169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल नामांकन से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमारी का निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल नामांकन से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमारी का निर्वाचन तय
विज्ञापन
हरदोई के माधौगंज एकल नामांकन के बाद मौजूद भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमारी व अन्य। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
माधौगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मनोज कुमारी का निर्वाचित होना तय हो गया है। नामांकन के लिए बुधवार को सिर्फ मनोज कुमारी ने ही दो सेट में नामांकन दाखिल किया।
दोपहर बाद तीन बजे तक कोई दूसरा नामांकन दाखिल न होने पर मनोज कुमारी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने यहां क्षेत्रीय विधायक के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
माधौगंज विकास खंड में ब्लाक प्रमुख पद रिक्त है। सपा शासनकाल में वर्ष 2015 में ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुईं कंचन के विरुद्ध क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के नेतृत्व में इसी वर्ष की शुरुआत में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत के 91 सदस्यों के सापेक्ष 65 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में शपथ पत्र दिए थे। अविश्वास पेश होने पर मतदान से पहले ही कंचन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
तब से यह पद रिक्त चल रहा था। मंगलवार को ही भाजपा के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की सहमति से मनोज कुमारी पत्नी अनुराग कनौजिया को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था।
प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के बाद ही माना जा रहा था कि कोई विपक्षी नामांकन नहीं करेगा और ऐसा ही हुआ। ब्लाक मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।
किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन न करने से उनका निर्वाचन तय है। हालांकि मनोज कुमारी के औपचारिक निर्वाचन की घोषणा गुरुवार को की जाएगी। माधौगंज प्रधान संघ के अध्यक्ष केपी सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी की मौजूदगी में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई।
एकल नामांकन से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमारी का निर्वाचन तय
माधौगंज में ब्लाक प्रमुख पद का उपचुनाव