{"_id":"5929c8814f1c1b260c5380de","slug":"mid-dying-of-falling-from-the-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 28 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में हरदोई-जगदीशपुर रोड पर सामने से आई तेज रफ्तार बस से बचने के प्रयास में बाइक को साइड में किया। इससे बाइक पर पीछे बैठा अधेड़ बेकाबू होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। जबकि चालक बच गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गगियानी निवासी रामऔतार (50) शनिवार को बाइक से माधौगंज के झंडीपुरवा रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनके साथ बेटा मनीष (22) था। बाइक मनीष चला रहा था। लोनार थाना क्षेत्र में हरदोई-जगदीशपुर रोड पर बावन नहरपुल के पास सामने से तेज रफ्तार प्राइवेट बस आ गई।
विज्ञापन
मनीष ने अचानक बाइक को साइड से निकालने का प्रयास किया। इससे रामऔतार बाइक से बेकाबू होकर सिर के बल सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई। हादसे में मनीष बाल-बाल बचा गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था ।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से रामऔतार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उनको तहरीर नहीं मिली है।