फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mevaaraam rebel Congress leader from the nomination Gopamu

बागी कांग्रेसी नेता मेवाराम ने गोपामऊ से भरा पर्चा

Wed, 25 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Wed, 25 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mevaaraam rebel Congress leader from the nomination Gopamu
गोपामऊ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करते मेवाराम वर्मा - फोटो : Amar ujala

नामांकन के दूसरे दिन कांग्रेसी नेता मेवाराम ने गोपामऊ सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया। उनके अलावा सदर से भी दो निर्दलीय नामांकन हुए। अलग-अलग सीटों के लिए 25 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिए।

विज्ञापन


एडवोकेट मेवाराम वर्मा ने गोपामऊ सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया था। उनके रिश्ते के भाई एडवोकेट ओमेंद्र वर्मा ने सांडी से दावेदार की थी। लेकिन सपा से गठबंधन होने से जिले में कांग्रेस के हाथ कोई सीट नहीं लगी। इस पर बुधवार को मेवाराम ने गोपामऊ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया। सदर सीट से राकेश कुमार और सुरेंद्र नाथ ने भी निर्दलीय नामांकन कराया। इसके अलावा गोपामऊ से बहुजन मुक्ति मोर्चा के राजबहादुर, मनुवादी पार्टी से तरुण प्रताप, सदर सीट पर संदीप भदौरिया व श्रीकृष्ण वर्मा ने निर्दलीय व मनुवादी पार्टी के कमलेश कुमार ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन


मल्लावां-बिलग्राम विधानसभा सीट से भारतीय कृषक दल से अभिषेक पटेल, निर्दलीय अश्वनी कुमार ने नामांकन पत्र लिया। बालामऊ से रिपब्लिकन पार्टी से डा. अशोक कुमार, राष्ट्रीय लोकदल से तिलक चंद्र एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में माधौराम व अरुण कुमार ने नामांकन पत्र लिया। संडीला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के योगेंद्र सिंह एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में गंगाराम, राजकुमार व सुशील ने नामांकन पत्र लिए। सांडी से निर्दलीय के रूप में संतोष कुमार, संतोष वर्मा, उर्मिला देवी ने नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहाबाद से राष्ट्रीय शहरी पार्टी के प्रदीप कुमार, मनुवादी पार्टी से मो. नफीज के अलावा आशीष मिश्रा व शोभित पाठक ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र लिए हैं। सवायजपुर से जनाधिकार मंच से यदुनंदन लाल, राष्ट्रीय जनाधिकार पार्टी से मनोज कुमार एवं निर्दलीय से अनिरुद्ध ने दावेदारी के लिए नामांकन पत्र लिए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed