फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mercury stands at 39 , people suffering

39 पर ठहरा पारा, लोग बेहाल

Mon, 20 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 20 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mercury stands at 39 , people suffering

सूरज की तपिश से सोमवार को भी लोग बेहाल रहे। पारा

विज्ञापन
39  डिग्री के आसपास घूमता रहा। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान रहे। उधर, मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, उससे फिर बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है।

पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। इस कारण हर दिन पारा चढ़ रहा है। रविवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। सोमवार को भी पारा 39.0 डिग्री के आसपास रहा। इस कारण लोग भीषण गर्मी से परेशान हो उठे।

दोपहर में चलीं गर्म हवाओं के थपेड़ों ने भी लोगों को बेहाल कर रखा है। तेज धूप और हवाओं से पैदल और दोपहिया वाहन से चलने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी ने अप्रैल में ही जून की गर्मी का अहसास करा दिया। लोग धूप से बचाव के लिए घरों से गमछा, चश्मा या छाते का सहारा लेकर निकले।

गर्मी के कारण शीतल पेय पदार्थों की दुकानेें जगह-जगह दिखने लगी हैं। चश्मा, गमछा एवं सूती कपड़े की दुकानें भी गुलजार हो गई हैं।

उधर, मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि सोमवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है, उससे अनुमान लग रहा है कि जल्द ही मौसम फिर से करवट लेगा। मंगलवार या बुधवार को बूंदाबांदी हो सकती है।

गर्मी बढ़ने से एसी एवं कूलर का बाजार गर्म हो गया है। इलेक्ट्रानिक सामानों के विक्रेता विजय गुप्ता ने बताया कि ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ रही है, एसी और कूलर की बिक्री तेज हो रही है। बताया कि मई और जून में एसी और कूलर की बिक्री में और इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed