{"_id":"5e249aac8ebc3e4b494cb2d4","slug":"mentaly-ill-women-found-hanged-hardoi-news-knp539457223","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक बीमार महिला का फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक बीमार महिला का फंदे पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया में मानसिक बीमार महिला ने शनिवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी।
मवैया निवासी धनपाल खेती करता है। उसकी पत्नी रामवती (45) छह माह से मानसिक रूप से बीमार थी। धनपाल ने बताया कि वह शहर के एक अस्पताल से रामवती का इलाज करा रहा था।
बीमारी में आराम न मिलने से परेशान होकर रामवती ने शनिवार देर शाम घर के अंदर पड़े टिन शेड में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुत्र सत्यप्रकाश ने मां का शव देखा तो हड़कंप मच गया। मृतका के पति ने शाहजहांपुर के रौजा थाने के ग्राम हेतमापुर निवासी ससुर छेदा को घटना की सूचना दी। देर रात छेदा परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा।
उसने बताया कि बेटी का कई महीनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।