फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   memorandum given to the release of Saudi jailed youth

सऊदी जेल में बंद युवक की रिहाई को दिया ज्ञापन

Tue, 03 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 03 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
memorandum given to the release of Saudi jailed youth
ज्ञापन देने जाते युवक। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शहर के नानकगंज के रज्जूपुरवा निवासी रेलवे में गैंगमैन लियाकत अली के बड़े बेटे आशिक को सऊदी हुकूमत ने पकड़ कर जेल में डाल दिया है। वह वहां उमरा करने के लिए गया था। इस्लाम में जिंदगी में एक पर हज करना फर्ज है लेकिन उमरा करना सुन्नत है। उमरा पर हज के दिनों को छोड़कर कभी भी जाया जा सकता है। इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के पदाधिकारियों ने उसकी रिहाई के लिए ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


उमरा पर जाने वालों को सऊदी हुकूमत 15 दिन का वीजा देती है। उमरा करने के लिए 25 से 30 हजार रुपये लगते हैं। इसीलिए बहुत से लोग वहां पर काम करने की नीयत से उमरा के वीजे पर चले जाते हैं। इसके बाद वीजा खत्म होने के बाद अगर वहां पकड़ लिए जाते हैं तो सऊदी हुकूमत उनको जेल में डाल देती है। वह दिसंबर 2015 को उमरा पर गया था। उमरा के दौरान वह सऊदी में अपने दोस्तों के पास चला गया। वहीं से उसे सऊदी पुलिस पकड़ ले गई। वहां पर उसके साथ कई और लोग भी थे। उसके वहां जेल में होने की जानकारी मिलते ही परिवारवाले परेशान हो गए।
विज्ञापन


इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल को सौंपा। ज्ञापन से सऊदी हुकूमत से बात कर उसकी रिहाई की मांग की गई थी। ताकि वह वहां से अपने वतन आ सके। ज्ञापन देनेवालों में  राजीव सिंह, पिंटू सिंह, शहबाज हुसैन, आनंद शेखर सिंह, जितेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, चंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उसकी पत्नी कुरैशी भी पति के जेल में होने की खबर से परेशान है। उसके चार साल का बेटा आसिफ, तीन साल का काशिफ और छह माह की बेटी इलमा है।  उधर, अंजुमन इस्लामियां के मोहम्मद खालिद ने राष्ट्रपति को एक पत्र भेजकर भारतीय दूतावास से संपर्क कर उसकी रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सऊदी हुकूमत कई सालों से उमरा के लिए 15 दिन का वीजा देती है। उमरे के वीजे पर कुछ लोग वहां रुककर काम करने लगते हैं। यह गैरकानूनी है। इसलिए वीजा अवधि खत्म होने के बाद कोई वहां मिलता है तो पुलिस उसे पकड़ लेती है। वहां जेल में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। सऊदी हुकूमत खुद ही उसे वहां से इंडिया भेज देगी।
शारिक अलवी, मास्टर ट्रेनर, उत्तर प्रदेश हज कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed