फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mehndi procession taken out with reverence.

Hardoi News: अकीदत के साथ निकला मेहंदी का जुलूस

Mon, 22 Jun 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mehndi procession taken out with reverence.
फोटो 22: बिलग्राम में जुलूस निकालते अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन

बिलग्राम। मुहर्रम पर नगर के बड़े इमामबाड़े से रविवार देर रात मेहंदी का जुलूस पूरे एहतराम, अकीदत और अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस के आयोजक इशरत अब्बास रहे। यह कदीमी मेहंदी पहले मरहूम लाल मोहम्मद की सरपरस्ती में उठती थी, जिसकी परंपरा आज भी उसी श्रद्धा के साथ कायम है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग जियारत के लिए पहुंचे और कर्बला के शहीदों को याद कर अपनी अकीदत पेश की। जुलूस में अंजुमन बज्म-ए-अजाए हुसैन अंजुमन हैदरिया ने नोहाख्वानी और मातम के जरिए कर्बला के दर्दनाक वाकये को याद किया। अंजुमन के नोहाख्वान जनाब सज्जाद, बच्चन, अरकम बिलग्रामी, अरबाज अली, फ़राज, जैन और अली ने अपनी मकसूस और दर्दभरी आवाज में नौहे पेश किए, जिन्हें सुनकर अजादार गम-ए-हुसैन में डूब गए। पूरे रास्ते या हुसैन की सदाएं और मातम की गूंज माहौल को गमगीन बनाती रहीं। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ बड़े इमामबाड़े वापस आया। लगभग करीब 12:40 बजे इसका समापन हुआ। जुलूस में अंजुमन हैदरिया के वरिष्ठ दस्ता मैनेजर विरासत हुसैन अफसर अली, मिसाम जैदी, हैदर मेहंदी जैदी, इमरान समेत बड़ी संख्या में अजादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed