{"_id":"5dacaabc8ebc3e93a8447b33","slug":"medical-store-runner-died-in-mysterious-condition-hardoi-news-knp521013377","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर : संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित खबर : संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
हरदोई के घटनास्थल पर आवश्यक नमूने लेती फोरेंसिक टीम। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
मेडिकल स्टोर संचालक की गोली लगने से मौत
पाली (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला विरहाना में कथित चिकित्सक की घर में ही बनी क्लीनिक में मेडिकल स्टोर संचालक बेटे की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का दावा है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि सुसाइड नोट में मिली जानकारी के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।
मोहल्ला विरहाना निवासी गंगाप्रसाद दिवाकर के चार पुत्रों में सबसे बड़ा विवेक (25) बीफार्मा करने के बाद मेडिकल स्टोर चलाता था। रविवार सुबह नौ बजे घर की बैठक में ही बने केबिन में विवेक मौजूद था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुन उसका चचेरा भाई विपिन कुमार पुत्र कालीचरण मौके पर पहुंचा तो विवेक को लहूलुहान देख उसके होश उड़ गए। विपिन ने दूसरी मंजिल पर मौजूद गंगाप्रसाद को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक विवेक की सांसें थम गईं थी। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम में शामिल मुकेश पांडेय, विकास कुमार और विजय कुमार ने नमूने एकत्र किए। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि विवेक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। सुसाइड नोट में एक युवक और युवती के नाम मिले हैं। जांच की जा रही है।
हमें नहीं सुसाइड नोट की जानकारी
पाली (हरदोई)। मृतक विवेक के पिता गंगाप्रसाद दिवाकर ने बताया कि सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है। अगर पुलिस ने कोई सुसाइड नोट बरामद किया है तो उसके बारे में अभी बताया नहीं है। जांच में पुलिस को पूरा सहयोग किए जाने की बात कही। गंगाप्रसाद ने कहा कि उनका पुत्र विवेक अनुशासित था और मिलनसार होने के कारण हर किसी से उसके अच्छे संबंध थे। किसी से रंजिश की बात से भी उन्होंने इनकार किया।
विज्ञापन
मौके से नहीं मिला गोली चलाने में इस्तेमाल किया गया शस्त्र
पुलिस को मौके से गोली चलाने में प्रयुक्त असलहा नहीं मिला है। मौके से खोखा मिला है। पुलिस भी इसकी जांच कर रही है कि आखिर शस्त्र कहां गया। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी में गोली लगने के बाद सिर की सारी हड्डियां चकनाचूर हो गईं और सिर के पिछले हिस्से से गोली निकल गई। गोली 315 बोर की थी और मौके से मिला खोखा भी 315 बोर का है। पुलिस ने मृतक के पिता गंगा प्रसाद की लाइसेंसी बंदूक और रायफल कब्जे में ली है।
परिजनों से मांगी माफी, विश्वासघात से बताया आहत
सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में विवेक ने एक युवक और युवती पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। विश्वासघात से आहत होने के साथ उसने परिजनों से भी खुदकुशी किए जाने के लिए माफी मांगी है। पुलिस ने सुसाइड नोट फोरेंसिक टीम को जांच के लिए सौंपा है।