फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Medical board will decide the election duty of the employee

Hardoi News: मेडिकल बोर्ड तय करेगा कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी

Mon, 01 Apr 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 01 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Medical board will decide the election duty of the employee
हरदोई। मतदान कार्मिक की ड्यूटी की क्षमता और अक्षमता का निर्धारण मेडिकल बोर्ड करेगा। लोकसभा चुनाव में मतदान कार्मिकों की ड्यूटी के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर कर्मचारियों ने अस्वस्थ और अन्य कारणों की जानकारी दी है।
विज्ञापन

इस पर बोर्ड का गठन किया गया है। मेडिकल बोर्ड आज (मंगलवार) विकास भवन सभागार में ऐसे कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेगा। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारियों की ओर से अभी से सिफारिशों का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लोकसभा सामान्य चुनाव में मतदान कार्मिक की ड्यूटी से मुक्त किए जाने के लिए विभिन्न विभागों के करीब 124 कर्मचारियों ने पोर्टल पर अस्वस्थ अन्य कारण दर्शाए हैं। प्रभारी अधिकारी कार्मिक, प्रशिक्षण सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने बताया कि पोर्टल पर कर्मचारियों ने गंभीर अस्वस्थ होना अंकित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित करा लिया गया है। सभी को उनके विभागाध्यक्षों के माध्यम से मंगलवार को होने वाले मेडिकल बोर्ड के परीक्षण की जानकारी दी है। सीएमओ को मेडिकल बोर्ड गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed