फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MDM will get so bad action

एमडीएम खराब मिला तो होगी कार्रवाई

Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
MDM will get so bad action
अाकांक्षा समिति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। परिषदीय स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता खराब होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद आकांक्षा समिति की अध्यक्षा गुरुवार को कस्तूरबा विद्यालय टोडरपुर पहुंचीं। उन्होंने वार्डेन से छात्राओं को गुणवत्ता परक भोजन देने के निर्देश दिए। भोजन की गुणवत्ता खराब मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय गुरुवार की दोपहर कस्तूरबा विद्यालय टोडरपुर पहुंची। उन्होंने यहां पर रसोई में जाकर दाल-चावल, सब्जी, मसाले आदि देखे। उन्होंने रसोइया को निर्देश दिए कि दाल-चावल आदि बनाने से पहले अच्छी तरह सफाई की जाए ताकि उसमें किसी प्रकार की सूजी व घुन न रह जाए।
विज्ञापन


उन्होंने वार्डेन व टीचरों को निर्देश दिए कि बालिकाओं के विश्राम कक्ष में एक-एक शिक्षिका बालिकाओं के साथ सोएंगी। उन्होंने कहा कि किसी बालिका को बुखार या अन्य कोई समस्या होने पर उसे तत्काल स्कूल में मौजूद दवाओं के साथ पीएचसी पर जांच भी कराई जाए। इस अवसर पर उनके साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवानी सिंह, डीसी बालिका शिक्षा शैलेश गुप्ता, वार्डन रेनू अग्निहोत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed