फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   math student

सदमा दूर कर दो, गणित अपने आप आ जाएगी: उमेश

Thu, 12 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
math student
हरदोई। एक अंग्रेजी तो दूसरा गणित एक ऐसा विषय है जिसकी किताबें खोलने से पहले ही विद्यार्थी जानता है कि यह कठिन है, इसे गणितीय सदमा भी कह सकते हैं। यदि इस सदमेे को शिक्षक अपने विद्यार्थियों के बीच से निकाल दें तो गणित कतई कठिन नहीं रह जाएगी। जीआईसी के स्काउट भवन में गुरुवार को गणित विषय का उपचारात्मक प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक डायट प्रवक्ता उमेश चंद्र वर्मा ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणित समझाने से पूर्व शिक्षकों को स्कूलों में माहौल भी बनाना चाहिए, जिससे छात्र-छात्राएं गणित को आसानी से समझ सकें। उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा में उन्हीं बच्चों को होनहार बताया जाता है जो गणित के सूत्र जल्दी याद कर लें, उन्हे हल जल्दी कर लें और जिन्हे सूत्र याद नहीं होते उन्हे कमजोर करार दे दिया जाता लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। शिक्षकों को सभी बच्चों को साथ लेकर चलना है।
विज्ञापन

उन्हे सूत्र किस तरह से याद कराएं इसका तरीका खोजना है यदि प्रशिक्षण का उद्देश्य है। इसको सिखाने के लिए बच्चों के बीच टीचिंग लर्निंग मेटेरियल टीएलएम का भी प्रयोग कर सकते। बच्चों को दो भागों में बांट उनसे प्रतिस्पर्धा करवाकर भी सूत्र याद करवा सकते। इस दौरान चार्ट की मदद से भी शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच नए नए प्रयोग बच्चों को सिखाने के लिए किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed