{"_id":"2d9e6a2c7829d76f77c0f53ce4a0c96f","slug":"mass-is-discharged-from-the-start-owarabrij-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज शुरू होने से जाम से छूटेगा पिंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज शुरू होने से जाम से छूटेगा पिंड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विकास में तैयार की गई योजनाओं पर सरकार की
विज्ञापन
मंजूरी मिली, तो नया साल आम लोगों के साथ साथ ककराखेड़ा स्थित तालाब में पल
रहे कछुओं के भी जीवन में नई बहार लेकर आएगा। सूबे के राज्यमंत्री
स्वतंत्र प्रभार के निर्देेश पर जिलाधिकारी ने पांच प्रमुख प्रस्तावोें को
तैयार कर शासन को भेजा है। इनमेें नगर पालिका परिषद में कूड़ा प्रबंधन
संयत्र, राजकीय कृषि महाविद्यालय की स्थापना, एयर कंडीशन सब्जी मंडी,
धोबिया आश्रम का विकास और कछुआ संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण कराने व प्रजनन
केंद्र शामिल है।
इधर, अर्से से हरदोई-पिहानी मार्ग स्थिति रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को नए साल में राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा तैयार कराया जा रहा ओवरब्रिज नए साल में शुरू होगा, वहीं नगर पालिका व्यावसायिक कांपलेक्स का निर्माण करवा रही है, इसका शुभारंभ भी अगले वित्तीय वर्ष से हो जाएगा। फिलहाल नया साल सभी के लिए कुछ न कुछ लेकर आएगा।
उधर, हरदोई-पिहानी मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर अर्से से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को नए वर्ष में राहत मिलेगी। सांसद नरेश अग्रवाल की पहल पर प्रदेश सरकार ने ओवरब्रिज स्वीकृत कर निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया। माना जा रहा कि अगले साल मई तक पुल तैयार हो जाएगा, जिससे इस रोड पर यातायात सुगम होगा, वहीं इस रोड पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। उधर, नगर पालिका परिषद द्वारा तहसील सदर के निकट स्थित जमीन पर व्यावसायिक कांपलेक्स बनाया जा रहा है।
पालिका प्रशासन इस कांपलेक्स को तैयार कर एक नया मार्केट तैयार करेगा। यह कार्य भी नए साल में पूरा होगा, जिससे इस इलाके में रौनक भी बढ़ेगी। उधर, नए साल में शहर वासियों को कूड़ा निस्तारण के लिए संयंत्र का तोहफा भी मिलेगा। इसके लिए ग्राम नीर में करीब दो हेक्टेयर भूमि का चयन कर यहां कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाने की अनुमति मिल गई, पर बजट के अभाव में इसका निर्माण अधर में लटका है।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। बजट आते ही इसका निर्माण शुरू होगा। डीएम रमेश मिश्र ने बताया कि नए साल मेें यह संयंत्र स्थापित होगा। उधर, वातानुकूलित सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव राज्य कृषि मंडी उत्पादन परिषद को भेजा गया था, पर यह मामला अधर में लटका अब प्रभारी मंत्री के निर्देश पर डीएम ने इस बाबत पुन: पत्र भेजकर सब्जी मंडी का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उम्मीद है कि एयरकंडीशन सब्जी मंडी का तोहफा भी जिले को मिल सकता है।