{"_id":"61cca89ba7417c3d0b3d1e4f","slug":"married-women-suicide-hardoi-news-knp6724614195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। नवविवाहिता ने पति से फोन पर बात करने के बाद मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या से पहले बेटी की कई मर्तबा फोन पर दामाद से बात भी हुई थी।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढनपुर निवासी ऊषा (22) की शादी जुलाई 2020 में शहर कोतवाली के गुरुगुज्जा गांव निवासी धीरज से हुई थी। पांच माह पूर्व ऊषा मायके चली आई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी।
बुधवार की दोपहर परिजन खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान ऊषा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से वापस आए परिजनों ने शव लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पास पड़ोस के लोग भी आ गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई। ऊषा के पिता सुखवासी ने बताया कि फांसी लगाने से पहले बेटी की फोन पर कई बार दामाद से बात हुई थी। इसके बाद ऊषा ने फांसी लगाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।