{"_id":"61d33b2cb3f1e30af75a7467","slug":"married-women-found-hanged-hardoi-news-knp67334242","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव में रविवार देर शाम महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र स्थित भटूरा गांव निवासी माया (28) की शादी 10 वर्ष पहले पचदेवरा थाना क्षेत्र के कपूरपुर निवासी अरविंद के साथ हुई थी। रविवार देर शाम माया का शव कमरे में साड़ी से फंदे पर लटका मिला।
पति अरविंद ने इसकी सूचना माया के पिता रीतराम को दी। मौके रीतराम ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर पति व सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।