{"_id":"679a682a3270865e84015981","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126110-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में फंदे पर मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में फंदे पर मिला विवाहिता का शव
Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। टेनीग्राम पंचायत के मजरा सिहाईपुर में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिहाईपुर निवासी नीरज की शादी पांच साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के डुलैला निवासी बिटानश्री (28) के साथ हुई थी। दोनों के एक पुत्री है। बुधवार को बिटानश्री का शव संदिग्ध हालात में रस्सी के फंदे से कमरे में लटकता मिला। जानकारी पर बिटानश्री के पिता श्रीकेशन मौके पर पहुंचे।
श्रीकेशन ने ससुरालीजनोें पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)