फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman's body found hanging, FIR lodged against husband and three others

Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत तीन पर प्राथमिकी

Sat, 07 Feb 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, FIR lodged against husband and three others
फोटो-21- शहनाज। फाइल फोटो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रुदौली में शनिवार सुबह विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुत्री के पति, जेठ और देवर पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जनपद के उचौलिया थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी लालमीन ने पुत्री शहनाज (23) का निकाह 27 अप्रैल 2023 को सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रुदौली निवासी पत्नी की बहन के पुत्र सूफियान से किया था। निकाह के बाद से ही दामाद सूफियान, जेठ रुबीन और देवर इरफान दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। सूफियान इंदौर में एक फैक्टरी में काम करते हैं। सूफियान के पिता मोहम्मद नबी का 30 जनवरी को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सूफियान गांव आए थे। तब से वह यहीं रह रहे थे।
विज्ञापन

शहनाज के चाचा शकील अहमद के मुताबिक, सूफियान के भाई इरफान ने शनिवार सुबह फोन करके शहनाज की मौत की खबर दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वहां कमरे में दुपट्टे के फंदे से शहनाज का शव लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा पहुंचे। उन्होंने शव नीचे उतरवाया। लालमीन के शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में शहनाज के पति, जेठ और देवर पर प्राथमिकी दर्ज की। मृतक के पांच माह का एक पुत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहनाज ने मां को बताई थी पिटाई की बात
ममेरे भाई मोहम्मद आरिफ के मुताबिक, शुक्रवार शाम शहनाज ने अपनी मां मोसिमा को फोन किया था। शहनाज ने बताया कि सूफियान ने उसकी पिटाई की है। कहा अपने घर जाओ। वरना वह घर से निकाल देंगे। शहनाज के पिता ने 30 लाख का खेत बेचा था। सूफियान शहनाज से अपने पिता से रुपये मांगने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed