{"_id":"671a8020b0e843f1150653a7","slug":"married-woman-who-came-to-her-maternal-home-died-under-suspicious-circumstances-viscera-safe-hardoi-news-c-12-1-knp1069-875089-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
हरदोई। मायके आई महिला की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज में बाइक और चेन न मिलने पर मारपीट करने और इसके कारण हालत बिगड़ जाने से मौत होने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा निवासी राम खिलावन ई-रिक्शा चलाता है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के आशानगर निवासी महेंद्र की पुत्री लक्ष्मी (21) से हुई थी। लक्ष्मी के पेट में दर्द होने पर पति राम खिलावन उसे बुधवार को मायके छोड़ गया था। यहां मायके वालों ने मोहल्ले के ही एक चिकित्सक से पेट दर्द की दवा दिला दी। दवा खाने के बाद लक्ष्मी की हालत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं। बृहस्पतिवार सुबह लगभग तीन बजे उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता महेंद्र का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज और चेन की मांग पूरी न होने पर लक्ष्मी की पिटाई की। उसकी हालत बिगड़ गई तो मायके छोड़ गए। ससुरालीजनों ने आरोपों से इनकार किया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।