फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman hanged herself in the house

विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दी

Sat, 06 Mar 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in the house
हरदोई। लगभग दो साल से मायके में रह रही विवाहिता का शव घर के अंदर बने कमरे में फंदे से लटकता मिला। खेत से लौटे परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के कनकोरीपुरवा निवासी सुरेंद्र ने बेटी अजिता (23) का विवाह तीन साल पहले हरपालपुर कोतवाली के ग्राम कतरनापुर निवासी लालू प्रसाद से किया था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी अनबन होने लगी।
दो वर्ष पहले अजिता मायके कनकोरीपुरवा आ गई और पिता सुरेंद्र के साथ रहने लगी। शुक्रवार की शाम सभी परिजन खेत पर गए थे। इसी दौरान अजिता ने घर के अंदर बने कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

देर शाम खेत से घर पहुंचे परिजनों को घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed