{"_id":"60ce26578ebc3e58b33c5faf","slug":"married-woman-hanged-herself-in-her-maternal-home-report-on-three-including-husband-hardoi-news-knp635205332","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दी, पति समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दी, पति समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडई निवासी नवविवाहिता ने ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि ससुराली आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
संडीला कस्बे के मोहल्ला मंडई निवासी शिशुपाल मौर्या की पुत्री अंजली का विवाह बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गेरई निवासी शिव शंकर के साथ बीती दो मई को किया था। शिशुपाल के मुताबिक उसने अपनी क्षमता के मुताबिक खूब दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
शादी के बाद से दो बार अंजली ससुराल गई। बीती 31 मई को जब अंजली मायके आई, तो उसका पति शिव शंकर फोन पर अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा और विदा कराने से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर अंजली ने शनिवार की दोपहर मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति शिवशंकर, पति के बहनोई राम खिलावन निवासी गंगऊ थाना कासिमपुर और सास के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।