फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married in temple with lover after converting religion

अलीगढ़ः धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ मंदिर में की शादी

Fri, 17 Sep 2021 06:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Married in temple with lover after converting religion
बिजौली मंदिर में लगी भीड़। - फोटो : ATHROLI
वैसे तो प्यार को अक्सर समाज की रूढ़ियों से लड़ना पड़ता है परंतु कई उदाहरण सामने आ रहे हैं जब समाज आगे बढ़कर ऐसे लोगों की हौसला अफजाई करता है। रविवार को पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली स्थित शिव मंदिर में एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर अन्य समुदाय के प्रेमी के साथ शादी की। शिवलिंग के फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इसी बीच मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका के शादी करने की खबर पाकर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुजारी ने मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान के साथ विवाह की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन

बताते हैं कि कासगंज निवासी युवती की फोन के जरिए गांव नगला बिजौली निवासी एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। दोनों अलग समुदाय से थे। घर वाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। इस पर रविवार को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और साथ रहने के लिए कहा। प्रेमी ने उससे मंदिर में शादी करने की शर्त रखी। युवती राजी हो गई। युवती ने पहले अपना धर्म परिवर्तन किया और फिर प्रेमी के साथ शादी की। फेरे पूरे होने के बाद युवक इस युवती को अपने घर ले गया जहां शादी के बाद दुल्हन के घर आने की रस्म अदायगी हुई। युवक के परिवार ने खुशी के साथ इन दोनों के रिश्ते पर सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed