{"_id":"588f7faa4f1c1b3c3de811e4","slug":"markets-remained-closed-in-protest-organically-kcuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछौना में बवाल के विरोध में बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछौना में बवाल के विरोध में बंद रहा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकजुट व्यापारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी व्यापारी की पिटाई से आक्रोशित दुकानदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को दुकानें बंद रखी। व्यापारी कुशीनाथ मंदिर में एकजुट हुए और प्रदर्शन किया। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को शांत किया। बताया कि नटपुरवा के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। कोतवाल के आश्वसन पर व्यापारियों ने प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन
क छौना कोतवाली के कंजड पुरवा के ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस की मुखबिरी के आरोप में अमरेंद्र सिंह के घर का घेराव कर पथराव किया था। पथराव में एक गाड़ी टूट गई थी और अमरेंद्र सिंह घायल हो गए थे। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को दुकानें बंद रखीं। व्यापारी सुनासी नाथ मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना पर सीओ परमहंस और एसओ वीपी सिंह पहुुंचे। उनके आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद ही व्यापारी शांत हुए। पुलिस ने अमरेंद्र की तहरीर पर नटपुरवा निवासी पप्पू , अन्नू ,गुड्डू, सुन्दर लाल, अनीता, सुनील, असद, प्रदीप ,छोटे उर्फ छुटटन , राजे, राकेश और सुमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन