फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Many teachers absent action recommended

कई टीचर नदारद कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 30 Nov 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Mon, 30 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Many teachers absent action recommended
अहिरोरी विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी को कई टीचर विद्यालय से नदारद मिले। उन्होंने सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है।
विज्ञापन


अहिरोरी विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने शनिवार को परिषदीय विद्यालयों को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय डिघियापुर की टीचर रीना देवी नहीं मिलीं। वह हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से चली गई थी। विद्यालय का शौचालय भी बदहाल मिला। प्राथमिक विद्यालय डही में टीचर संगीता सिंह और मांडवी 21 नवंबर से विद्यालय में अनुपस्थित चल रही थी। विद्यालय में रंगाई पुताई का कार्य भी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


जूनियर हाई स्कूल डही में टीचर निर्मला देवी, सरला देवी और  संगीता सिंह विद्यालय से अनुपस्थित मिलीं। जूनियर हाई स्कूल सलेमपुर में बच्चों को ड्रेस वितरित नहीं की गई थी और बच्चों की शिक्षा का स्तर भी ठीक नहीें मिला। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में कई दिनों से भोजन नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय गुटिकामऊ में प्रशिक्षु टीचर गीता कुमारी और प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में प्रशिक्षु शिक्षक अंजना गौतम अनुपस्थित मिली। विद्यालय के एक टीचरप्रार्थना पत्र देकर गायब थे। वहीं विद्यालय प्रधानाध्यापक भी बीईओ को बता कर चले गए थे। निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए से कार्रवाई की संस्तुति की है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed