फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Manthara played a trick, Ayodhya became miserable

मंथरा ने चली चाल, अयोध्या हुई बेहाल

Mon, 07 Mar 2022 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Manthara played a trick, Ayodhya became miserable
हरदोई। नुमाइश मैैदान में चल रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम में सोमवार को राम वनवास प्रसंग का मंचन बेहद भावपूर्ण ढंग से किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने राम वनवास से पहले अयोध्या नगरी के कई प्रसंगों का मंचन कर अपने हुनर से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि महारानी कैकेई की बुद्धि को दासी मंथरा ने भ्रमित कर दिया। मंथरा ने कहा कि यदि राम का राजतिलक हो गया तो भरत का क्या होगा।
विज्ञापन

महारानी कहती हैं कि दासी तू ही बता मैं क्या करूं। दासी मंथरा ने कहा कि महाराज के पास आपके देवासुर संग्राम के दो वरदान रखे हैं। दोनों वरदान मांग लो।
पहले वरदान में भरत के लिए राज्य मांगना और दूसरे वरदान में राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगना। महारानी कैकेई कोप भवन में जाकर बैठ गई। महाराज दशरथ वहां गए और पूछा रानी तुझे क्या चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महारानी ने कह दिया मुझे दो वरदानों में पहला भारत का राजतिलक दूसरा राम के लिए 14 वर्ष का वनवास चाहिए। यह सुनकर दशरथ मूर्छित हो जाते हैं। प्रभु राम को पता चलता है तो वन जाने के लिए तैयार हो जाते हैं।
सीता जी व लक्ष्मण भी उनके साथ जाते हैं। इससे पहले कन्यादान योजना समिति के संरक्षक पूर्व पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला के साथ गोपेश दीक्षित रामदरबार का पूजन किया।

इस मौके पर सचिन मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, निहारिका सिंह, ग्लेज एंटोनी, गीता सिंह, दीक्षा, नेहा, नितिन, राकेश त्रिपाठी, हिमांशू गुप्ता, दीपक कपूर, अनीश मंसूरी, राजू, शरीफ़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed