फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Manmohan notice tragic '

सोमा भाई मोदी बोले, मनमोहन को नोटिस दुखद

Mon, 16 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
" Manmohan notice tragic '

गुजरात के वरिष्ठ समाजसेवी व प्रधानमंत्री नरेंद्र

विज्ञापन
मोदी के ज्येष्ठ भ्राता सोमा भाई मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को नोटिस मिलना काफी दुखद है। ईश्वर करे कि वह निर्दोष निकले। जिन्होंने पाप किए थे उन्हें देश की जनता सजा दे चुकी है।

कहा कि वोट से बढ़कर कु छ भी नहीं है। वर्ष 1957 से वोटों की खरीद फारोख्त का सिलसिला चला जो अब थम चुका है। वोटों की खरीद फरोख्त सबसे बड़ा पाप है। उन्होेंने कांग्रेस की आलोचना की।

महोलिया शिवपार में उत्तर प्रदेश साहू राठौर चेतना समिति के आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सोमा भाई ने कहा कि समाज के लोगों को अब शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी शिक्षित बनकर देश सेवा करे तथा समाज की कुरीतियां व बुराइयां खत्म करने में मदद मिल सके ।

सांसद रामेश्वर तेली ने कहा कि इस जिले में प्रवेश करते ही देखने को मिला कि यह क्षेत्र हरियाली व खुशहाली वाला है। इसी का नतीजा है कि यहां के लोग मीठा बोलते हैं और अपनी पहचान पूरे प्रदेश व देश में रखते हैं। भाजपा राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य आनंद साहू ने भी संगठन की एकजुटता पर बल दिया।

भाजपा सांसद अंशुल वर्मा का भी समारोह में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और एकजुटता पर बल दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सोमा भाई मोदी का लड्डू व फलों से तौला गया। आयोजक विनोद राठौर ने मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि द्वारा वयोवृद्ध समाज के नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके कलाकारों ने आल्हा छंद होली गीत प्रस्तुत किया। संचालन मनीष राठौर ने किया। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक मेवालाल राठौर, डा. डीसी गांधी, दयाराम सिंह राठौर, शिवशंकर लाल राठौर, मुकेश राठौर, रामू राठौर, रामनरेश राठौर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed