{"_id":"6a15e61cdfc06da72a02b42c","slug":"mangalipurwa-gate-will-remain-closed-for-two-days-for-track-repair-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150456-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पटरी मरम्मत के लिए दो दिन बंद रहेगा मंगलीपुरवा फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पटरी मरम्मत के लिए दो दिन बंद रहेगा मंगलीपुरवा फाटक
Tue, 26 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 26 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन और करना स्टेशन के बीच पटरियों की मरम्मत के लिए मंगलीपुरवा फाटक दो दिन के लिए बंद रहेगा। रेल फाटकों से होकर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्लीपरों को बदलने का काम करवाया जाएगा। ऐसे में वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। इससे राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ सकती है।
रेल यातायात को सुरक्षित बनाने और निर्बाध चालू रखने के लिए पटरियों की मरम्मत का काम निश्चित अवधि पर होता है। इसी क्रम में स्थानीय रेलवे स्टेशन और करना स्टेशन के बीच रेल पटरियों की मरम्मत की जा रही है। सीनियर सेक्शन अभियंता रेल पथ पंकज शर्मा ने बताया कि पटरियों की मरम्मत के साथ ही उससे जुड़ी अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। इस वजह से समपार संख्या 278 बी मंगलीपुरवा फाटक को बुधवार 27 मई से 28 मई के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बंद रखे जाएंगे। इस दौरान फाटक से होकर जाने वाले सड़क वाहन समपार संख्या 277 सी खदरा फाटक से गुजारे जाएंगे। साथ ही सीतापुर सड़क स्थिति ओवरब्रिज से भी जा सकेंगे। इससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।