{"_id":"5f8b2db68ebc3e9b90283102","slug":"mandi-news-in-hardoi-hardoi-news-knp5891042122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के केंद्रों पर खरीद शुरू न होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के केंद्रों पर खरीद शुरू न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
हरदोई में खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने शनिवार दोपहर शाहाबाद मंडी और शहर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम अविनाश कुमार भी उनके साथ रहे। मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू न होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई।
शाहाबाद मंडी पहुंचे खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को मंडी के क्रय केंद्र पर खरीद शुरू न होने की जानकारी मिली। इस पर कमिश्नर ने शाम तक केंद्र पर खरीद न होने की स्थिति में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शहर पहुंचे कमिश्नर ने मंडी में डाक बंगले में डीएम अविनाश कुमार व एडीएम संजय कुमार सिंह के साथ बैठक की। कहा कि नियमत: तौल कराई जाए और समय पर किसानों के खाते में भुगतान भेजा जाए। खरीद की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शहर मंडी स्थित पीसीएफ, पीसीयू, एसएफसी व मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां भी मंडी के एक क्रय केंद्र पर खरीद नहीं शुरू होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ संतोष कुमार, एडीएम संजय कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे, मंडी सचिव बबलू लाल, एआर पीके शुक्ला, पीसीएफ के जिला प्रबंधक पंकज रावत, एसएफसी के जिला प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने मंडी में धान बेचने आए किसानों से भी बात की। किसानों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित क्रय केंद्रों पर न के बराबर खरीद हो रही है। इस पर कमिश्नर ने डीएम व अन्य अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के क्रय केंद्रों के संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्रों की खरीद की नियमित जांच व समीक्षा की जाए। मंडी के क्रय केंद्रों पर टोकन व्यवस्था लागू किए जाने के निर्देश दिए।