{"_id":"5ee7ab418ebc3e431e1f337c","slug":"mandi-busnessman-hadtaal-per-hardoi-news-knp565725373","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के व्यापारी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के व्यापारी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को मंडी परिसर में उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने सरकार द्वारा मंडी के अंदर कारोबार पर मंडी शुल्क बरकरार रखने के निर्णय पर नाराजगी जताई। इसके विरोध में मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की।
अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि सरकार ने हाल ही में मंडी के बाहर से बिना लाइसेंस खाद्यान्न कारोबार किए जाने को मंजूरी दी है। मंडी के बाहर होने वाले कारोबार को मंडी कर से मुक्त रखा गया है, जबकि मंडी के अंदर अब भी कारोबार करने पर 2 प्रतिशत का टैक्स देना होगा। ये व्यापारियों के साथ दोहरा व्यवहार है। बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से मंगलवार से मंडी में कारोबार बंद कर हड़ताल शुरू किए जाने की घोषणा की। अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि मंगलवार से व्यापारी मंडी गेट पर एकत्र होकर अनशन व विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर हरिश्याम गुप्ता व विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।