फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mandi battling with jam, system unattended

जाम से जूझ रही मंडी, व्यवस्था बेपटरी

Mon, 23 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mandi battling with jam, system unattended
फोटो-18- मंडी में मुख्य मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़ी ट्रैक्टर ट्रालियां। संवाद - फोटो : HARDOI
धान की आवक अपने चरम है। लगातार धान की आवक होने के चलते मंडी में आवक और निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। हालांकि आवक और निकासी के लिए समय का शेडयूल जारी किया गया था, लेकिन वह व्यवस्था भी प्रभावी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इसके चलते मंडी के अंदर व बाहर, दोनों जगह जाम लग रही है। मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि परिसर में अतिक्रमण करने वालों को के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बाजार में धान की आवक तेज हो गई है। कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए मंडी प्रशासन की ओर से आवक और निकासी का अलग-अलग शेडयूल जारी किया गया है। जारी शेडयूल के मुताबिक रात 12 बजे से दिन में 12 बजे मंडी में आवक को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिन में 12 बजे से रात बजे तक भार वाहनों की लोडिंग के बाद निकासी कराई जा रही है। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को मंडी में एक साथ तीन दिन की आवक आने के चलते व्यवस्था पटरी से उतर गई।

मंडी में सोमवार दोपहर तक लगभग 20 हजार क्विंटल धान व अन्य जीन्सें पहुंच चुकी थीं। इसके चलते सुबह से ही मंडी व मंडी गेट के बाहरदोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रास्ता बाधित होने के कारण पूरी व्यवस्था पटरी से उतरी है। मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि जाम की समस्या संज्ञान में है।
एक दो दिन में सुधार न होने पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के लाइसेंस निलंबन व इसके बाद निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed