{"_id":"6154a8fd8ebc3e6253303c3c","slug":"man-killed-in-road-accident-hardoi-news-knp6552743100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर कसरावां गांव के पास मंगलवार की देर रात रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक युवक ने बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अछरामऊ निवासी रामेंद्र (30) मंगलवार की देर शाम बाइक से शहर के कसरावां गांव स्थित बहन के घर जा रहा था। साथ में उसका चचेरा भाई छुटक्के (32) भी था। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर कसरावां गांव के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे दोनों गंभीर रूप
से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा रामेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन भी आ गए। मंगलवार की दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर रामेंद्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रामेंद्र खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।