फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man died after shoot in hardoi

मामूली विवाद में टायल्स मिस्त्री ने दोस्त को गोली मारी

Wed, 30 Sep 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
man died after shoot in hardoi
संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई मार्ग पर स्थित ढाबे पर मंगलवार रात खाने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। इस दौरान एक ने दूसरे पर तमंचे से फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संडीला कस्बे के मोहल्ला माकूम कुआं निवासी शिवकुमार यादव (32) पुत्र नन्हकू यादव मंगलवार रात हरदोई मार्ग स्थित ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां उसका दोस्त मूलरूप से अंबेडकरनगर निवासी (वर्तमान में संडीला के कैथन सराय में रह रहा) मिस्त्री बलराम पांडे पुत्र श्रीराम पांडे भी मौजूद था। दोनों खाना खा रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर बलराम ने शिवकुमार को तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे और घायल शिवकुमार को सीएचसी भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शिवकुमार के भाई राजकुमार की तहरीर पर बलराम पांडे पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed