फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   make bio khad with parali

न जलाएं फसलों के अवशेष, बना लें जैविक खाद : एडीएम

Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
make bio khad with parali
हरदोई। अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी कहा कि किसानों को फसल के अवशेष जलाने नहीं चाहिए। इन्हें बायो डिकंपोजर का इस्तेमाल कर खेत में ही जैविक खाद तैयार करने की नसीहत एडीएम ने किसानों को दी।
विज्ञापन

बिलग्राम चुंगी पर स्थित कृषि प्रशिक्षण और प्रदर्शन केंद्र में आयोजित कृषक जागरुकता कार्यक्रम में एडीएम वंदना त्रिवेदी ने कहा कि अगर किसानों के पास पराली ज्यादा हो तो अपनी निकटतम गोशाला में पराली देकर इसके बदले में जैविक खाद प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोई किसान दो ट्राली पराली देता है तो उसे एक ट्राली जैविक खाद दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से खेती में विविध आधुनिक तकनीकें इस्तेमाल करने को भी कहा। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. सीपीएन गौतम ने किसानों को रबी की फसलों में लगने वाले रोगों और नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। शाहजहांपुर स्थित गन्ना अनुसंधान परिसर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरडी तिवारी ने गन्ने की खेती के बारे में नवीनतम तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश ने किसानों को मृदा परीक्षण और संतुलित उर्वरकों के बारे में बताया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर धान ले जाने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed