फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   majdoor mout

मजदूर पर सांड़ ने किया हमला, मौत

Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
majdoor mout
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेरिया बुजुर्ग में खेतों में घास काट रहे मजदूर पर सांड़ ने हमला बोल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेरिया बुजुर्ग निवासी विष्णु (40) पुत्र चंदू मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह वह गांव में ही एक व्यक्ति के खेत में घास काटने गया था। इसी दौरान सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंच कर सांड़ भगाया और फिर विष्णु के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन विष्णु को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान बुधवार देर रात विष्णु की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed