फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Madhouganj CHC Superintendent's salary withheld after falling behind in NHM

माधौगंज सीएचसी अधीक्षक का वेतन रोका, तीन को चेतावनी भी

Sun, 22 Nov 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Madhouganj CHC Superintendent's salary withheld after falling behind in NHM
फोटो-16-विकास भवन सभागार में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम अविनाश कुमार। संवा? - फोटो : HARDOI
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में खराब स्थिति मिलने पर डीएम ने माधौगंज सीएचसी अधीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन

सांडी, पिहानी, कछौना के सीएचसी अधीक्षकों को चेतावनी जारी करने को कहा है। संस्थागत प्रसव में लापरवाही पर हरियावां, अहिरोरी, पिहानी, बेंहदर, सांडी, सुरसा, भरावन और शाहाबाद के सीएचसी अधीक्षकों पर भी डीएम ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार देर शाम आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने एनएचएम के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान माधौगंज की स्थिति सबसे खराब मिलने पर डीएम ने सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी को निर्देश दिए किए माधौगंज सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब करें। उन्होंने कहा कि एनएचएम के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मिलने वाले बजट का 64 फीसदी हर हाल में नवंबर तक खर्च करना सुनिश्चित करें।
निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव के लिए ले जाने वाली आशाओं को चिह्नित कर उनका मानदेय रोक दें। दोबारा गलती करने पर सेवाएं भी समाप्त करें। बैठक में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, सीएमएस डॉ. एके शाक्य, एसीएमओ डॉ. स्वामी दयाल आदि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कुछ चिकित्साधीक्षकों ने डीएम को बताया कि प्रसव के लिए अस्पताल आने वाली महिलाओं और उनके तीमारदारों से एंबुलेंस के कर्मचारी रुपये मांगते हैं।

इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि एंबुलेंस कोआर्डिनेटर को चेतावनी जारी कर सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को भी लिखित चेतावनी जारी कर दें। निशुल्क सेवाओं के लिए अगर किसी से भी रुपये लिए जाने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed