{"_id":"3c2e795d7b020b056c81e77546f0deea","slug":"lucknow-capture-the-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ ने कप पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ ने कप पर किया कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी 10 स्क्वायर सीनियर नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
में शामिल हुई प्रदेशों की टीमें गुरुवार की देर शाम समापन के बाद अगली बार
फिर बेहतरीन क्रिकेट लेकर वापस आने को कहकर शुक्रवार को जिले से रवाना हो
गई। विजेता टीम उत्तर प्रदेश लखनऊ की टीम को 41 हजार रुपये का पुरस्कार
दिया गया।
10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रही सीनियर चैंपियनशिप का समापन गुरुवार की देर शाम को हो गया। फाइनल तक उत्तर प्रदेश की ही दोनों टीमें लखनऊ और मथुरा पहुंच पाई थी। जिनके बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ ने 40 रनों से मथुरा को हराकर चैंपियनशिप को जीत लिया था।
विजेता टीम को फेडरेशन की ओर से 41 हजार रुपये का नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की गई। उप विजेता रहे मथुरा की टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार, ट्राफी व प्रमाण पत्र दिए गए। फेडरेशन के सचिव गोपाल मिश्र ने बताया कि सातवीं नेशनल प्रतियोगिता और भी वृहद रूप से करवाई जाएगी। इस बार 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
जिनमें झारखंड, तमिलनाडु, केरला, आंध्र प्रदेश, तैलंगाना, दिल्ली, छत्तीसगढ़ व हरियाणा की टीमें भी शामिल रहीं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, अभय शंकर गौड़, जीतेश दीक्षित, आरिफ खां, अतुल शुक्ला आदि मौजूद थे।